बैंक कर्मचारी के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना सोने चांदी के जेवर लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है जहां बैंक कर्मचारी के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है

मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के का हे यहां के नंदा नगर गली नंबर 9 में रहने वाली नूपुर बैंक में कर्मचारी हैं और बैंकों की छुट्टी होने के चलते वह अपनी मां के साथ उदयपुर घूमने गई थी कल जब वह वापस अपने घर पहुंची तो देखा कि पीछे की बैक लाइन का दरवाजा टूटा हुआ है और घर का सामान अस्त-व्यस्त है और घर में रखे सोने चांदी के जेवर भी नहीं है जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा कर फरार हुआ है फरियादी नूपुर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

Exit mobile version