नगर से करीब 10 किलोमीटर दूर बेतवा नदी के किनारे चल रही मिट्टी की अवैध खदान में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई तो एक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया! घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा! घायल को राजीव गांधी जन चिकित्सालय लाया गया यहां से गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया! यहां पर सवाल यह उठता है कि इस प्रकार अवैध रूप से मिट्टी की खदान है किसके संरक्षण में संचालित हो रही हैं..? शहर की सड़कों पर सुबह-सुबह सैकड़ों की संख्या में अवैध मिट्टी का उत्खनन करके ट्रैक्टर ट्राली निकलती हैं पर प्रशासन आंख बंद करके बैठा रहता है!
