बेचे गए प्लॉट की लेनदेन राशि में हुआ विवाद, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शंकर ने बताया वह अपने प्लॉट के रुपए लेने कृष्णा के ऑफिस गया था राऊ इलाके में बेचे गए प्लॉट के रुपए को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस कम्पलेंट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक शंकरलाल पाटीदार निवासी कमल नगर की रिपोर्ट पर कृष्णा डिंगू के खिलाफ केस दर्ज किया है। शंकर ने बताया वह अपने प्लॉट के रुपए लेने कृष्णा के ऑफिस गया था।

कृष्णा बोला रुपए नहीं मिलेंगे। मैंने गालियां देने से मना किया तो उसने थप्पड़ मारे और धमकाकर बोला आज के बाद यहां आया तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने कृष्णा की ओर से भी शंकरलाल के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। फरियादी ने बताया वह मित्र अरविंद के साथ ऑफिस में था। शंकरलाल आया और प्लॉट के रुपए मांगने लगा। मैंने कहा किस बात के तो वह मुझे लात-घूंसे मारने लगा।

Exit mobile version