इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बुलेट सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शनिवार शाम महिला की उपचार के दौरान मौत हाे गई।द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक उमा (43) पति सुभाष निरवले निवासी कुंदन नगर की शनिवार शाम एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। उमा के भाई सुनील ने बताया कि 1 जुलाई को उमा अपने ऑफिस से घर आ रही थी। कुंदन नगर चौराहे पर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद उमा को गंभीर हालत में एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां करीब एक सप्ताह तक उसका उपचार चला जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पति, बेटा एक बेटी और बहू है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ही बुलेट जब्त कर ली गई थी। उमा का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
