बुजुर्ग मुनीम से दो लाख रुपये लूटे, ट्रैफिक में फंसे तो स्कूटर छोड़कर भागे बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तीन इमली स्टैंड पर बस से उतरकर साजन नगर स्थित दाल मिल जा रहे थे मुनीम, इसी दौरान बदमाशों ने बैग छीना।
स्कूटर सवार तीन बदमाशों ने 68 वर्षीय मुनीम से 2.10 लाख रुपये लूट लिए। शोर करने पर युवकों ने आरोपितों का पीछा किया। इस दौरान बदमाश ट्रैफिक में फंसे तो स्कूटर छोड़ भाग गए। बरामद स्कूटर पर फर्जी नंबर लिखे हैं।

संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। कालानी नगर निवासी पारसमल जैन साजन नगर में दाल मिल (जेके इंटरप्राइजेस) में काम करते हैं। संचालक योगेश अग्रवाल के मुताबिक, मुनीम सिटी बस से मिल के लिए रवाना हुए थे। तीन इमली बस स्टैंड पर उतरकर साजन नगर की ओर जा रहे थे कि स्कूटर पर आए तीन बदमाशों ने धक्का देकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया।

स्कूटर पर डले थे फर्जी नंबर
मुनीम चोर-चोर चिल्लाए तो वहां मौजूद युवकों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। आरोपित मूसाखेड़ी की तरफ गए और ग्रीन बेल्ट में घुस गए। ट्रैफिक के कारण भाग नहीं सके और स्कूटर छोड़ना पड़ा। पुलिस ने स्कूटर एमपी 13 क्यूएम 8434 को जब्त किया। स्कूटर पर फर्जी नंबर डले थे।

Exit mobile version