इंदौर। साइबर अपराधियों की हैलो गैंग ने वृद्ध को एक लाख 68 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 11 मार्च की है। वैभव नगर निवासी अनामिका व्यास के ससुर चंद्रमोहन के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोपित ने बद्री नाम बताया और कहा कि मेरे खाते में गड़बड़ी होने से आपके खाते में रुपये जमा करवाना चाहता हूं। मुझे जरूरत लगगी तो मैं ले लूंगा। आरोपित ने बातों में उलझाया और खाते से एक लाख 68 हजार रुपये निकाल लिए।
