बीए की स्टूडेंट की संदिग्ध मौत:सीने में दर्द हुआ, घबराहट के बाद पिता अस्पताल ले गए, डॉक्टर बोले हार्ट अटैक की आंशका

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में 17 की बीए की स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार रात करीब 11 बजे के लगभग उसे अचानक सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उसे पिता एमवाय लेकर पहुंचे यहां उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को छात्रा का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम संजना (17) पुत्री चंपालाल यादव निवासी रामबली नगर है। वह बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। वही पिता लोडिंग वाहन चलाने का काम करते हैं। पिता ने बताया कि रात में संजना ने सभी के साथ खाना खाया। करीब 11 बजे उसके सीने में दर्द के साथ घबराहट हुई।

मां को उसने पंखा चालू करने के लिये कहा। इसके कुछ देर बाद घबराहट ज्यादा हुई तो वह पिता से लिपटकर रोने लगी। उसे पिता गाड़ी में लेकर एमवाय पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मौत की पुष्टि कर दी। डॉक्टरों के मुताबिक जिस तरह से तबीयत बिगड़ी उसके हृदयाघात की ज्यादा आशंका लग रही है। बाकि पोस्टमार्टम के बाद स्थिती स्पष्ट हो पाएगी।

परिवार में एक बहन भाई
पिता के मुताबिक संजना से छोटा एक बेटा है। रात में संजना ने ही सभी के लिये खाना बनाया। इसी साल उसका कॉलेज में एडमिशन कराया था। वह पढ़ने में काफी होशियार थी। पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी करना चाहती थी।

- Advertisement -
Exit mobile version