इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र के एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में बीएससी की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई पुलिस को सूचना के बाद पुलिस हॉस्टल पहुंची जहां पर उन्होंने कमरे की तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी जिसे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है वहीं परिजनों को छात्रा के मौत की सूचना दे दी गई है वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार भवर कुआं थाना क्षेत्र के एक्रोपोलिस कॉलेज में पढ़ने वाली बीएससी की छात्रा हर्षिता शिंदे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली छात्रा धार जिले के सिंघाना ग्राम की रहने वाली है वह भवर कुआं थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल में रह रही थी वही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने जिंदगी हारने की बात कही है वही सुसाइड नोट में माता-पिता से उसने यह भी कहा कि उसे जीना नहीं है पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले में आगे की जांच कर रही है
