बिजली का बिल भरने के नाम पर महिला के अकाउंट से निकाले 9 लाख रुपये की ठगी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला साइबर सेल में सामने आया है जहां बिजली का बिल भरने के नाम पर महिला के अकाउंट से नो लाखों रुपए निकाल लिए लेकिन साइबर पुलिस की तत्परता के चलते रुपए जिस अकाउंट में गए थे उसे होल्ड करा दिया गया है बहुत जल्द फरियादी महिला को अपने रुपए मिल जाएंगे।

दरअसल इंदौर की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पास बिजली का बिल भरने के नाम पर फोन आया था जिन्हें एक लिंक भी प्रोवाइड की गई थी लिंक पर जैसे ही बुजुर्ग महिला ने क्लिक किया उनके अकाउंट से रुपए कटने के मैसेज आने लगे अज्ञात आरोपी द्वारा महिला के अकाउंट से तकरीबन ₹9 लाख रुपए अकाउंट से निकाल लिए जब यह शिकायत साइबर पुलिस को मिली तो मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर पुलिस सक्रिय हुई और जिस अकाउंट वॉलेट में रुपए गए थे उसकी जानकारी निकाली और तत्काल उस वॉलेट को होल्ड कराया गया जिसमें बुजुर्ग महिला के 8 लाख 71 हजार रुपए होल्ड हो गए हैं जो बुजुर्ग महिला को बहुत जल्द वापस मिल जाएंगे फिलहाल जिस अकाउंट वॉलेट में यह पैसा गया था उसकी जांच साइबर पुलिस द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version