बिग मेकअप सेमिनार राऊ मे इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट विनीता पटेल और नीता सोनी ऑन द स्टेज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कई सेलिब्रिटी को प्लेटफार्म देकर ऊचाइयों पर पहुंचा चुके जगदीश राजपूत, नीलम जाट के साथ मिलकर राऊ में प्रदेश का सबसे बड़ा मेकअप सेमिनार करवा रहे हैं। इसमें इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट विनीता पटेल भोपाल और इंटरनेशल मेकअप आर्टिस्ट नीलम सोनी लाइव मेकअप सभी को सिखाएंगी। ये दोनों ही मेकअप आर्टिस्ट नंबर वन हैं, जिनसे सिखकर कई ब्यूटीशियन्स ने अपने सैलून ओपन किए हैं। ऑन द स्टेज बिग मेकअप सेमिनार में पूरे प्रदेश से ब्यूटीशियन्स शामिल होंगी।

भोपाल की ऐसी मेकअप आर्टिस्ट जिसने अपनी पहचान खुद के दम पर बनाई है, वो विनीता पटेल हैं। लकड़ी की चेयर से प्रिया ब्यूटी सैलून एंड एकेडमी तक का सफर करने वाली नरसुल्लागंज भोपाल की विनीता पटेल को तीस सालों का अनुभव है। इंटरनेशल मेकअप आर्टिस्ट विनीता पटेल तब से इस फिल्ड में है, जब दुनिया में सैलून नाम से लोग डरते थे। पटेल स्किन स्पेशलिस्ट, ओ थ्री प्लस, पूरा स्किन ट्रीटमेंट, हाइड्रा फेशियल का ट्रीटमेंट और मेकअप नंबर वन करती हैं। इन्होंने लकड़ी के चेयर से अपना सफर तीस साल पहले चालू किया और आज एकेडमी बना ली। जिस तरह से पक्षी एक-एक तिनका इकट्ठा करके अपना आशियाना बनाता है, वैसे ही इस फिल्ड में विनीता पटेल ने अपनी पहचान अपने दम पर अपनी मेहनत से बनाई। इनके क्षेत्र में जितने भी सैलून खुले हैं, इनके सिखाए हुए स्टूडेंट के हैं। पटेल ऑन द स्टेज अपना मेकअप दिखाने के लिए राऊ आ रही हैं। इनके साथ में इंदौर की नंबर वन मेकअप आर्टिस्ट नीता सोनी भी रहेंगी। इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट नीता सोनी का कालोनी नगर में एनजे सैलून एंड एकेडमी है।, इनका मानना है कि जितना आज सिखा है, उसे वापस लौटाना है। यह ज्ञान एक पूजा है। नीता सोनी, विनीता पटेल जैसी नंबर वन इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट ने अपनी मॉडल भी तैयार की। ऑन द स्टेज लाइव मेकअप दिखाने और सिखाने के लिए ये दोनों राऊ में 26 तारीख को आ रही हैं।

Exit mobile version