बारात में डांस करने को लेकर हुआ विवाद , विवाद के बाद हुई हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित मोरोद गांव में बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद के दौरान दूल्हे के भाई ने दूल्हे के ही दोस्त को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया जिस समय बरात निकल रही थी उस समय दूल्हे के परिजन दूल्हे के मामा का डांस देखने के लिए उत्साहित थे दूल्हे के दोस्तों में भी काफी उत्साह था दूल्हे के दोस्तों को कई बार दूल्हे के परिजनों ने समझाया लेकिन बावजूद इसके डांस करने में पीछे नहीं हट रहे थे जिसके बाद दूल्हे के भाई ने चाकू मार दिया और युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई

दरअसल इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित मुराद गांव में बारात निकलने के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने जमकर डांस किया इसी दौरान परिवार के लोग भी बरात में डांस कर रहे थे जिसमें दूल्हे के मामा का डांस देखने के लिए परिवार काफी उत्साहित था इसी बीच दूल्हे के दोस्तों का उत्साह भी कुछ कम नजर नहीं आया मामा के डांस में खलल डालने के बाद दूल्हे के भाई ने पहले तो सनी अहिरवार की जमकर पिटाई कर दी दूल्हे के दोस्तों का विवाद बढ़ता गया इसी बीच दूल्हे के भाई पप्पू ने चाकू निकालकर सनी अहिरवार को मार दिया जिसके बाद उसकी उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई तेजाजी नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पप्पू को अभिरक्षा में ले लिया है और पूरे मामले की बारीकी से पुलिस जांच में जुटी हुई है

Exit mobile version