इंदौर शहर के बाणगंगा में थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी और मां ने पुलिस को जाकर इस मामले की शिकायत की है जहां पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई की है।
दरसल बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक बच्ची पिछले 1 साल से अपने ही सौतेले पिता द्वारा की जाने वाली छेड़छाड़ की हरकत से परेशान थी। नाबालिक लड़की अपनी मां का घर ना टूटे और लोग लाज की शर्म से इस प्रताड़ना को सह रही थी। आखिर में जब पिता की गलत हरकतें बढ़ती गई तो पीड़िता के सब्र का बाँध टूट गया उसने अपनी मां को इस बारे में जानकरी दी। मां ने आखिर अपनी बेटी की इज्जत बचाने के लिए अपने दूसरे पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जहां पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी को
