बाणगंगा में खेलते-खेलते पानी की हौज में गिरा छह साल का बच्चा, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हादसे के पहले पिता के साथ बाजार जाने की जिद कर रहा था बच्चा। हादसे के समय घर में खाना बना रही थी मां।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में छह साल के बच्चे की पानी की हौज में डूबने से रविवार को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सन्नी पुत्र कमल मोरे की मौत हुई है, जिसके शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

स्वजन ने बताया कि सन्नी घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। जब वह नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। तभी वह सामने बने एक मकान की हौज में मिला। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। हादसे के समय मां घर में खाना बना रही थी।

पिता के साथ जाने की कर रहा था जिद
स्वजन ने बताया कि उसके पिता शाम को घर से बच्चों के लिए खाने की सामग्री लेने जा रहे थे, तभी वह भी जाने की जिद कर रहा था। लेकिन उन्होंने कहा था कि थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे। जब पिता वापस आए तो सन्नी दिखाई नहीं दिया। इस पर उसकी खोजबीन शुरू की गई।

Exit mobile version