बाणगंगा पुलिस ने डकैती की योजना बनाते तीन बदमाशों को पकड़ने मे सफलता हासिल की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बाणगंगा पुलिस ने डकैती की योजना बनाते तीन बदमाशों को पकड़ा है जबकि दो मोके से भाग निकले । पुलिस के हत्थे आये बदमाश पेट्रोल पम्प को लूटने की योजना बना रहे थे । पुलिस को आरोपियों के पास से एक दर्जन से अधिक चोरी की मोटरसायकल मिली है । फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है जिसमे कई खुलासे की उम्मीद है ।  वीओ – पुलिस के हत्थे आये बदमाशों के नाम रोहित, शुभम ओर नर्मदा है ।

सभी आरोपी पिछली रात पेट्रोल पम्प को लूटने की योजना बना रहे थे तभी पुलिस ने इन्हे पकड़ा । जबकि रितेश ओर अमर नाम के बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले । पुलिस ने जब तीनो से सख्ती से पूछताछ की तो इनके कब्जे से एक दर्जन से अधिक चोरी की मोटरसाइकिल मिली है जो इन्हें शहर के अलग अलग क्षत्रो से चुराई थी । पकड़ाए बदमाशो के पूर्व में भी रिकार्ड है । जिसमे बदमाश रोहित तो वारदात के एक दिन पूर्व ही जेल से छुटा था ।

फिलहाल पुलिस फरार दो बदमाशों की तलाश के साथ ही आरोपियों से पूछताछ में जुटी है । पुलिस को आशंका है की आरोपियों से और कई वारदातों के खुलासे हो सकते है । 

Exit mobile version