बाणगंगा थाने का फरार उद्घोषित इनामी आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • आरोपी घटना के समय से ही छिपकर काट रहे था फरारी ।
  • आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु 5,000 रु. के नगद इनाम की उद्घोषणा की गई थी

शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में बाणगंगा थाने के डकैती की योजना जैसे गंभीर अपराध में फरार आरोपी के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।

क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार उक्त अपराध में शामिल अपराधियों की तलाश की जा रही थी । इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि आरोपी (1).भय्यू उर्फ़ जयदीप पिता हेमेंद्र सिंह पंवार नि. 97 परमहंस नगर ऐरोड्रम इंदौर जो घटना दिनांक से से ही फरार चल रहा था , आरोपी को क्राइम ब्रांच व बाणगंगा की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी पर उक्त अपराध घटित करने पर अपराध धारा 399,402 भादवि. व 25,27 आर्म्स एक्ट.का कायम किया गया था जिसपर अग्रिम कार्यवाही थाना बाणगंगा द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version