बाणगंगा थाना क्षेत्र मे मकान मालिक द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि मकान मालिक ने मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है जिसके पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मकान मालिक द्वारा लगातार मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है जब पीड़िता ने मकान मालिक से विरोध किया तो मकान मालिक के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई जिसके पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है वहीं पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म एवं विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और पुलिस अब मकान मालिक की तलाश में जुटी है

Exit mobile version