बाणगंगा थाना क्षेत्र में महिला के साथ चेन स्नेचिंग घटना सीसीटीवी में भी कैद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर एक चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है जहां महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए पूरा मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के रघुवंशी कॉलोनी का है यहां की रहने वाली महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन लेकर फरार हो गए महिला के पति राजेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि उनकी पत्नी बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी इस दौरान दो बदमाश पहले से वहां खड़े होकर राखी कर रहे थे वहीं एक बदमाश बाइक पर बाइक स्टार्ट करके खड़ा हुआ था जब महिला बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस आने लगी तो दूसरे बदमाश ने महिला के गले से चेन झपटी और बाइक पर बैठकर फरार हो गए घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है

Exit mobile version