बाणगंगा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात 3 घरों को बनाया चोरों ने निशाना चोर सीसीटीवी में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई जहां तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपए के माल सहित नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए पूरे मामले में क्षेत्रीय प्रवासियों ने कई आरोप लगाए हैं जिनकी शिकायत भी अभी दर्ज नहीं हुई है

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के दिव्य विहार कॉलोनी का है जहां अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपए के माल सहित नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए जब सीसीटीवी फुटेज खंगाल गए तो उसमें अज्ञात चोर घर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे रहवासियों ने बताया कि इसके पहले भी कई बार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो चुकी है जब उनके अभी चोरी हुई तो पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करना चाहिए तो उन्होंने सिर्फ आवेदन लेकर मामला रफादफ़ा कर दिया जिनकी शिकायत भी अभी पुलिस ने दर्ज नहीं की है फिलहाल जब डायल 100 को कॉल किया गया तो दो पुलिस के जवान आए और थाने जाने का बोलकर वह भी निकल गए जब रहवासी थाने पहुंचे तो वहां पर भी उनकी किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई फिलहाल पीड़ित परिवार ने अपने घर के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सोपे हैं फिलहाल देखना यह होगा कि पुलिस क्षेत्र में बढ़ती चोरियों पर कैसे काबू पाती है

Exit mobile version