बाणगंगा थाना क्षेत्र में चोरों ने बनाया एक फैक्ट्री को निशाना चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, वही फैक्ट्री संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, विशाल रघुवंशी पिता विनोद रघुवंशी ने बाणगंगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है की बरदारी क्षेत्र स्थित उनकी स्टोन क्रशर फैक्ट्री में आज सुबह जब कंपनी मालिक ने फैक्ट्री को खोला तो देखा कि कंपनी के पीछे की लोहे की चद्दर को काटकर कोई अज्ञात चोर कंपनी मे से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल, दो गैस सिलेंडर, 20-25 किलो लोहे की प्लेट व कुछ नगदी रुपये चोरी करके ले गया है, वही चोरी की यह पूरी वारदात फेक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें पुलिस ने फरियादी की शिकायत और सीसीटीवी के आधार पर चोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version