इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है जहां घर के बाहर खड़ी बाइक कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट युवक संतोष प्रजापति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने ऑफिस से आया था और अपने जीजा के घर पर अपनी बाइक खड़ी कर दी थी सुबह फरियादी के जीजा जब सब्जी लेने के लिए जाने लगे तो उन्हें बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं मिली जिसके बाद सीसीटीवी चेक किए गए तो उसमें एक अज्ञात युवक बाइक ले जाता हुआ दिख रहा है जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
