बाणगंगा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किया चाकू से हमला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 3 बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरदरी का है यहां का रहने वाला आकाश नामक युवक शादी में गया था वहां से लौटते वक़्त आकाश के पूर्व परिचित आयुष अभिषेक और आदित्य ने आवाज दी और पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने लगे वहीं आरोपी आयुष द्वारा चाकू से हमला कर दिया जिसमें आकाश के छाती और गर्दन पर वार किए गए जिसमे वह घायल हो गया सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया आकाश की शिकायत पर पुलिस ने तीनों बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है

Exit mobile version