इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने गलत हरकत की है फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी बाणगंगा पुलिस को लगी बाणगंगा पुलिस में पूरे ही मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।
पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भगीरथपुरा का है भगीरथपुरा में रहने वाली एक 5 साल की बच्ची के साथ गंभीर घटना सामने आई जैसे ही पुलिस को आसपास के रहवासियों ने इस तरह की घटना और खुद बच्ची के परिजनों ने इस बात की जानकारी बाणगंगा पुलिस को दी तो बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे ही मामले में आरोपी 30 साल के युवक को पड़कर थाने लेकर आई फिलहाल आरोपी के ऊपर पुलिस ने बच्ची के साथ गलत हरकत करने के साथ ही पास्को एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तो वही इस पूरे मामले में यह भी जानकारी आई है कि जब पुलिस को परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी दी और जब पुलिस परिजनों के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए क्षेत्र में गई तो मकान मालिक ने पुलिस के साथ ही परिजनों पर हमला कर दिया था अतः इस पूरे मामले में पुलिस अब मकान मालिक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज करने की बात कर रही है और पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है वही बताया जा रहा है कि 5 साल की बच्ची क्षेत्र में ही खेल रही थी इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर रहने वाला 30 साल का युवक उसे बहलाकर अपने घर में ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा लेकिन इसी दौरान बच्ची अपना साथ हुई गलत हरकत के बाद घर पर लौटी और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दे दी इसके बाद पूरे मामले की जानकारी परिजनों के साथ आकर बच्ची ने पुलिस को बताई और पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
