बाणगंगा थाना क्षेत्र में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी फरियादी ने ली पुलिस की शरण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने एक फरियादी से 1500 स्क्वायर फीट के प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी की है आरोपी द्वारा वर्ष 2011 में फरियादी से एक मोटी रकम ले ली थी लेकिन लंबे समय तक उसे प्लाट नहीं दिया जिसके बाद फरियादी ने पुलिस की शरण ली पुलिस ने पूरे मामले की तस्दीक करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित कमलेश चंद्र प्रजापति ने बताया कि भवरासला में रहने वाले उदय सिंह ठाकुर व उसके साथ चेतन द्वारा कुछ समय पहले उसे लोटस पार्क भी कॉलोनी में 1500 स्क्वायर फिट का एक प्लाट दिखाया गया था लंबे समय तक प्लॉट जब फरियादी को नहीं मिला तो उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

फरियादी द्वारा पुलिस को बताया गया कि वर्ष 2013 में अरविंदो के सामने स्थित लोटस पार्क कॉलोनी में 1500 स्क्वायर फीट के प्लॉट खरीदा गया था जहां पर आरोपियों द्वारा उसकी रजिस्ट्री भी करवा दी गई थी लेकिन आरोपी महेंद्र ठाकुर योगेंद्र सिंह ठाकुर राजू भाई चेन सिंह उदय सिंह एवं कविता से यह प्लॉट खरीदना बताया लेकिन प्लॉट जब फरियादी को लंबे समय तक नहीं मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई जहां पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है

Exit mobile version