बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने शासकीय वाहन में की तोड़फोड़ आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो बदमाशों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है बदमाशों द्वारा पुलिस के साथ झूमा झटकी की गई और शासकीय वाहन में पत्थर मारकर उसे नुकसान भी पहुंचाया पूरे मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के शिव कंठ नगर का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि शिव कंठ नगर में दो पक्षों का विवाद चल रहा है मौके पर जब पुलिस पहुंची तो कुछ लोग पुलिस को देख कर भाग गए उसी दौरान दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया उसी दौरान एक बदमाश द्वारा पुलिस के साथ झूमा झटकी की गई उसी दौरान एक बदमाश द्वारा शासकीय वाहन में पत्थर उठाकर मार दिया जिसमें उसका कांच टूट गया पूरा मामले में पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version