बाणगंगा थाना क्षेत्र के कालिंदी गोल्ड में बदमाशों ने 2 सूने मकानों को अपना निशाना बनाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के कालिंदी गोल्ड गोल्ड में बदमाशों ने 2 सूने मकानों को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है जहां घर में रखी अलमारी में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रुपए लेकर बदमाश फरार हो गए हैं तीनों ही फरियादी में थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कराया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी अनिल ने वही दूसरे फरियादी राजकुमार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है वह दोनों ही परिवार घर के बाहर निजी काम के लिए गए हुए थे जब आज दोपहर में 1:00 बजे अपने घर आए तो देखा कि मकान का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और अलमारी में रखे कोई ज्वेलरी रखे हुए स्थान पर नहीं थी तथा आसपास पता किया तो पता चला कि मेरे घर के पीछे रहने वाले राजकुमार शर्मा के घर घर पर भी अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है और उनके घर पर भी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रुपए लेकर फरार हो गए हैं तभी दोनों फरियादी ने थाने पहुंच कर तुरंत मामला दर्ज कराया वहीं पुलिस अपने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चोरी करने वाले कुछ आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं पुलिस का कहना है फुटेज के आधार पर शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा

Exit mobile version