इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं इस गाड़ी में इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में कुछ युवक जमकर हंगामा मचा रहे थे जैसे ही पुलिस को पूरे मामले की जानकारी लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इसी दौरान बदमाश वहां से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वह पुलिस से हिज्जत करने लगे फिलहाल सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस को रहवासियों ने सूचना दी थी कि कुछ बदमाश जमकर क्षेत्र में हंगामा मचा रहा है सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और युवाओं को पकड़ने का प्रयास करने लगी लेकिन इस दौरान बदमाश ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया और इसी दौरान बदमाशो की मदद करने के लिए घर की कुछ महिलाएं भी आ गई जो पुलिस कर्मियों से विवाद करने लगे, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है , फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
