आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया
बाणगंगा इलाका स्थित सांवेर रोड पर दीपमाला ढाबे के पीछे एक पन्नी के गोदाम में भी भीषण आग लगी है। दमकल की गाड़ियां और नगर निगम के टैंकर मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 7:00 बजे आग लगी है। दमकल कर्मचारी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। पन्नी फैक्ट्री होने के कारण आग विकराल रूप लेती जा रही है। आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली कराया गया है।
