इंदौर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक को कोचिंग क्लास के ही गार्ड द्वारा धारदार हथियार से धमकाने का मामला सामने आया है पूरा मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है तो वहीं घटना के बाद से ही छात्र काफी डरा सहमा हुआ है घटना वही नजदीक लगे सीसीटीवी में कैद हो गई….
दरअसल मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर स्थित सीएमसी कोचिंग क्लास से जुड़ा हुआ है बताया जा रहा है कि सुनील नागर नामक एक छात्र द्वारा सीएमसी कोचिंग क्लास में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा हैं लेकिन घटना के दिन वह अपना कोचिंग क्लास का कार्ड ले जाना भूल गया था जिसको लेकर कोचिंग क्लास के में गेट पर मौजूद योगेश नामक एक बाउंसर द्वारा छात्र से अभद्र व्यवहार करते हुए विवाद किया गया और अचानक से धारदार हथियार खोल लिया गया यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई पूरा मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है
