बस चलाने के बदले रुपये मांगे, चाकू मारा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तीन इमली बस स्टैंड पर अड़ीबाजी का मामला सामने आया है। भंवरकुआं पुलिस ने दीपक मालवीय निवासी रफीकगंज मंडी जिला सीहोर की शिकायत पर आरोपित राहुल निवासी चितावद के खिलाफ केस दर्ज किया। दीपक ने पुलिस को बताया कि वह मां शारदा बस में सवारियां बैठा रहा था। राहुल ने उसे धमकाया और कहा कि इस बस अड्डे से सवारी बैठाने के बदले दो हजार रुपये देने होंगे। रुपये देने से मना किया तो आरोपित ने जांघ पर चाकू से हमला कर दिया।

Exit mobile version