बदमाश ने मांगे शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक बदमाश ने राह चलते युवक से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रहने वाले पवन राठौर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह अपने घर से निकल कर दुकान पर जा रहा था उसी दौरान क्षेत्र के ही बदमाश द्वारा उसका रास्ता रोका गया और शराब पीने के लिए उपयोग की मांग की नहीं देने पर उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे घायल कर दिया फरियादी पवन ने थाने पहुंचकर बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version