बदमाश ने जमानत मिलते ही गुंडों के साथ घर पर हमला बोला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी के विधुर नगर में दो दर्जन से ज्यादा युवकों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। दोपहर में पुलिस ने प्रमोद शर्मा नाम के व्यक्ति को धारा 151 के तहत पकड़कर उसे ACP ऑफिस भेज दिया था। यहाँ से जमानत होने के बाद उसने गुंडों के साथ मिलकर विधुर नगर के घर पर हमला कर दिया। मामले में दो युवक घायल हुए हैं। प्रमोद का नाम विजय नगर के एक चर्चित सेक्स स्कैंडल में भी आ चुका है।

Exit mobile version