- खजराना थाना क्षेत्र में चार बदमाशों ने दो बार हमला बोला, पुलिस ने दर्ज किया केस। पुलिस आरोपितों की कर रही तलाश।
- खजराना थाना पुलिस ने पांच आरोपितों के विरुद्ध दर्ज किया जानलेवा हमले का केस।
- सुबह कहासुनी के बाद बदमाशों ने घर में घुसकर किया था हमला, तो केस दर्ज करवाया।
खजराना थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो भाइयों पर डंडे और चाकू से हमला कर दिया।आरोपितों ने सुबह भी विवाद किया था। फरियादी द्वारा रिपोर्ट लिखवाने पर शाम को फिर चाकू से हमला कर दिया।पुलिस ने पांच आरोपितों के विरुद्ध जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, फरियादी सद्दाम सलीम अब्बासी और छोटू उर्फ इमरान अब्बासी निवासी मनसब नगर की शिकायत पर आरोपित शफीक उर्फ भंडारी निवासी बाबा की बाग खजराना, इमरान, मंजर, मोनू और सुल्तान के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना राजीव नगर बड़ला में किराना दुकान के सामने की है। घायलों ने बताया कि शनिवार सुबह भी आरोपितों से कहासुनी हुई थी। आरोपितों ने घर में घुसकर हमला किया तो थाने में केस दर्ज करवा दिया। शाम को आरोपितों ने फिर घेरा और चाकू से हमला कर दिया।
