बदमाशों ने द्वारा राह चलते लोगों से अवैध वसूली नहीं देने पर की मारपीट बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो राह चलते लोगों से अवैध वसूली की मांग करते हैं और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं ऐसा ही मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां युवक से अवैध वसूली की मांग की गई और नहीं देने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां चंदू वाला रोड पर रहने वाले शाहरुख शाह ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह अपने घर की ओर जा रहा था उसी दौरान रास्ता रोककर समीर और जफर द्वारा अवैध वसूली की मांग की जब उन्हें रुपए देने से मना किया तो दोनों बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए फरियादी शाहरुख शाह ने थाने पहुंचकर दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version