बजरंग दल ने निगम कार्यालय पर लगाया ताला:इंदौर के द्वारकापुरी जोन में बछड़े का शव मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने किया घेराव
इंदौर के द्वाराकापुरी जोन में मंगलवार को बछड़े का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बजरंग दल के नाराज कार्यकर्ताओं ने दोपहर को निगम कार्यालय का घेराव कर कार्यालय के दरवाजे पर ताला लगा दिया।
घेराव के दौरान बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम और पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए। बजरंग दल कार्यकर्ता बछड़े का शव लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। कार्यकर्ता गौ हत्या करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में निगम अधिकारियों से बातचीत और कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया।
