बजट पेश होने के बाद इंदौर में उद्योगपतियों ने बजट को लेकर दी विभिन्न प्रतिक्रिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

2023 बजट में सरकार ने PM आवास योजना का आवंटन 66 फीसद बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया। सीतारमण ने कहा कि हम लोगों को रहने के तेजी से घर
निर्मला सीतारमण ने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा, ताकि पीबीटीजी बस्तियों को मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा सके। अगले 3 वर्षों में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। बजट को लेकर पूर्व एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया और CA एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि यह बजट पर सरकार का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर है साथ ही आत्मनिर्भर भारत को लेकर भी प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की कोशिश की गई है जहां इंपोर्ट को कम करते हुए एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने की बात की जा रही है सरकार ने 12 को लेकर भी बजट में प्रावधान रखा है

इसी प्रकार पीथमपुर इंडस्ट्रीज एरिया के प्रेसिडेंट गौतम कोठारी का कहना था कि इस बजट में आम जनता को महंगाई से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है कोरोना काल में में जो उद्योग व्यापार पिछड़ गए थे उनको सरकार जरूर बढ़ावा देगी

Exit mobile version