बच्ची से अश्लील हरकत, रिक्शा चालक गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। एमजी रोड़ पुलिस ने 13 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के मामले में आटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रिक्शा चालक कैलाश उर्फ टीपू पुत्र दिनेश श्रीवास निवासी गोलू महाराज की चाल ने स्नेहलतागंज में बुरी नीयत से छुआ। बच्ची ने स्वजन को घटना बताई इसके बाद पुलिस के पास पहुंचे। इसी तरह एरोड्रम पुलिस ने भवानी नगर निवासी बबलू ठाकुर और राजनगर निवासी अजय गावने पर केस दर्ज किया है।

Exit mobile version