फूठी कोठी ओवर ब्रिज कार्यस्थल का निरीक्षण,जनप्रतिनिधियों और आइडीए अधिकारियों ने किया दौरा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर बेहतर ट्रेफ़िक मेनेजमेंट की दृष्टि से नम्बर वन बने इसके लिए सभी एजेंसी विशेष कर आईडीए ने शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर ओवर ब्रिज देने का निर्णय किया वो बहुत प्रशंसनीय है उसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने फूठी कोठी पर बनने वाले ओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया था आज हम सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया है क्यूँकि आज इसकी विधिवत शुरुआत हो रही है, ६१० मीटर लंबा ६ लेन के ब्रिज की सौगात पश्चिम क्षेत्र के ट्रेफ़िक कंजक्शन को बहुत हद तक कम करेगी साथ ही आवागमन में सुविधा होगी प्लानिंग की दृष्टिगत से अल्ट्रनेट रोड क्या होगी ,क्या रूट प्लान होगा इसकी जानकारी भी क्षेत्रिय जानता को दी जाएगी ।और जिस तरह की टेक्नोलॉजी स्टील गडर की है उस हिसाब से सोलह से सत्रह महीने में इसका काम समय सीमा में पूरा हो जाएगा जो इसकी सबसे अच्छी बात है आई डी ए और अधिकारियों ने एक एस ओ पी बनाई है पूरे इंदौर के लिए पैड शिफ्टिंग के समय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पैड बचाते हुए ही निर्माण कार्य किया जाएगा- पुष्यमित्र भार्गव महापौर इंदौर

Exit mobile version