फर्जी सैन्य अफसर ने ट्रांसपोर्ट संचालक से ठगे एक लाख रुपये

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भंवरकुआं थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालक अमनजीतसिंह चौहान निवासी नानक नगर पीपल्याराव की शिकायत पर फर्जी सैन्य अफसर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

चौहान ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में संदीप रावत के नाम से कॉल आया और उसने बताया कि वह महू आर्मी में पदस्थ है। उसके तीन साथियों का बेंगलुरु तबादला हुआ और उनका सामान भेजना है। आरोपित ने 90 हजार रुपये भाड़ा तय कर ट्रक महू आर्मी स्कूल के पास खड़ा करवा दिया। बाद में एक क्यूआर कोड भेजा और कहा कि वह रुपये जमा करवाना चाहता है। जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन किया, चौहान के खाते से एक लाख रुपये निकल गए।

Exit mobile version