फर्जी वसीयत बनाकर ससुराल वालों ने की धोखाधड़ी ससुराल जनों के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में फिर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने ही धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया जिसमें महिला के मृत पति की फर्जी वसीयत बनाकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया और उसके लाखों रुपए हड़प लिए महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां देवास की रहने वाली सारिका मैथिल नामक महिला ने थाने पर एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया था जिसमें उसके पति की फर्जी वसीयत बनाकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने का जिक्र था जांच के बाद पुलिस ने ससुराल जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक फरियादी सारिका मैथिल के पति का देहांत वर्ष 2021 में कोरोना के चलते हो गया था जिसके बाद उसके ससुराल के रमेश मैथिल और उसकी पुत्री जयंती मैथिल द्वारा उसके पति की फर्जी वसीयत बनाई और उसका एलआईसी का और बैंक में जमा रुपया फरियादी सारिका को बिना बताए निकाल लिया जांच के बाद पुलिस ने रमेश मैथिल और जयंती मैथिल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है जिनकी तलाश की जा रही है

Exit mobile version