फर्जी मार्कशीट गिरोह का पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार…..

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की विजय नगर पुलिस ने एक बड़ी कर्यवाही करते हुए अन्तरराज्यीय फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया हे आरोपी अपने गिरोह के साथ यह गोरख धंधा पिछले 5 सालो से चला रहे थे गिरोह ने अभी तक 1000 से अधिक फर्जी मार्कशीट बना चुका हे गिरोह  B. H.M.S., B.A.M.S., B FARMA, M. FARMA, D. FARMA, G.N.M., LABE TECH. एवं 10वी, 12वी की फर्जी मार्कशीटे बनाते थे….फिहाल पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियो और फर्जी मार्कशीट किस को बनाकर दी उनके बारे में पूछताछ कर रह हे…

दरअसल इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस को  मुखबीर से सूचना मिली थी  की एक व्यक्ति जिसका नाम दिनेश पिता सेवकराम तिरोले उम्र 41 साल निवासी 40, गणेशधाम कालोनी खंडवा नाका और मनीष है जो अपने साथियो के साथ मिलकर पिछले पांच सालों से फर्जी मार्कशीट 8वी, 10वीं, 12वीं, बी.ए.एम.एस. तथा तथा अन्य प्रकार कि जाली मार्कशीटे तैयार कर लोगो से  लाखो रुपये रुपये लेकर  मार्कशीटे देते थे मुखबिर जी सूचना पर पर डीसीपी अभिषेख आनंद द्वारा एक टीम बनाई गयी और  मुखबीर कि बताई जगह गणेश कालोनी खंडवा रोड पर आरोपी  दिनेश तिरोले और मनीष के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तयर किया उसके घर से पुलिस  से लगभग 50-60 फर्जी मार्कशीटे दिल्ली, बिहार, म.प्र., पंजाब, राजस्थान व कई प्रान्तो व यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी तरीके से यूनिवर्सिटी के नाम से बनाई गई मार्कशीटे मिली जिसे पुलिस ने जप्त की हे आरोपी ने सैंकडो लोगो को 8वी, 10वी, 12वी, बी.ए.एम.एस. तथा तथा अन्य प्रकार कि फर्जी मार्कशीटे बेचीं  है और करोडो रुपये अवैध रुप से कमाये है पुरे मामले में आरोपी के साथ और भी कई लोग जुड़े हे  इस  संबंध में आरोपी दिनेश और मनीष से पुछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है । पूछताछ के बाद इस पुरे मामले कई और बड़े नाम आने की सम्भावना पुलिस द्वारा जताई जा रही है

Exit mobile version