फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन को बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने मृतक भूमाफिया के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी जमीन पर कॉलोनी काटने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है वहीं पूरे ही मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में भी जुटी हुई है।

इंदौर की एरोड्रम पुलिस को पिछले दिनों कलेक्टर कार्यालय से एक आवेदन आया था कि क्षेत्र में मौजूद एक सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कुछ लोगों के द्वारा अवैध कॉलोनी बताई जा रही है अतः जब एरोड्रम पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू की तो जांच पड़ताल के दौरान कई तरह के पत्ते पुलिस को मिले इस दौरान एक फरियादी ने पुलिस को इस बात की भी जानकारी दी कि उसके पिता मैं क्षेत्र में एक कॉलोनी काटी है लेकिन उसके पिता की पिछले कुछ दिनों पहले मौत हो चुकी है लेकिन उसके पिता मैं जो विभिन्न तरह के दस्तावेजों पर कॉलोनी काटने के समय हस्ताक्षर किए थे साथ ही अलग-अलग तरह से जो कॉलोनी काटने के दौरान दस्तावेजों का उपयोग किया जाता है उनका प्रयोग संबंधित आरोपियों के द्वारा किया जा रहा है और उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर सरकारी जमीनों को काटा जा रहा है और कई लोगों को वहां पर अभी तक प्लाट काट करभेज भी दिया है और लाखो रुपए अभी तक आरोपियों के द्वारा कमा लिए गए हैं फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में ही मौजूद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे अब काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है, तो वहीं सरकारी जमीन पर जिस तरह से अतिक्रमण किया गया है उस जमीन को भी पुलिस नगर निगम के साथ मिलकर मुक्त करवाएगी और जिन लोगों ने वहां पर अवैध तरीके से मकान बना है उनको भी तोड़ा जाएगा तो वहीं पकड़े गए आरोपियों की संपत्ति के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है और उनके खिलाफ भी आने वाले दिनों में कड़ी कार्रवाई करने की बात पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version