इंदौर के युवक ने 9 मई को डिंडौरी की युवती से किया था प्रेम विवाह, शुक्रवार को युवती की मां, मामा और ताई उसे इंदौर से जबरन ले गए।
प्रेम विवाह करने वाली युवती को स्वजन जबरदस्ती ले गए।पति ने उनके खिलाफ अपहरण का मुकदमा लगा दिया। पुलिस आरोपितों को ढूंढ रही है। घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की है।
सूर्यदेव नगर निवासी कन्हैया खटीक ने 9 मई को डिंडौरी निवासी मुस्कान मिश्रा से प्रेम विवाह किया था। शादी मिलन परिणय संस्कार समिति (पागनीसपागा) में हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार को मुस्कान की मां अर्चना मिश्रा, मामा राजा और ताई इंदौर आए और उसे जबरदस्ती ले गई। कन्हैया ने सभी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवाया है।
