प्रेमिका ने रखी मकान की डिमांड नाराज प्रेमी ने मौत को लगाया गले 3 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में प्रेम प्रसंग में एक ड्राइवर द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है,बताया जा रहा है की ड्राइवर का पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान प्रेमिका द्वारा घर दिलाने और 50 हजार के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था जिससे तंग आकर प्रेमी ने मौत को गले लगा लिया।

दरअसल प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है,यहां रहने वाले 35 वर्षीय युवक राजा पंवार ने प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई अंकित पंवार ने बताया की राजा की शादी हो चुकी थी। लेकिन इसके बाद भी किसी महिला से अवैध संबंध थे जिसके कारण उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। वही प्रेमिका द्वारा पिछले कई दिनों से खुद का मकान दिलाने और 50 हजार रुपये नगद देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था जिससे परेशान होकर राजा ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु कर दी है।

Exit mobile version