प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने कहा ‘गुड बाय’, फिर लगा ली फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

वीडियो कॉल कर प्रेमिका से कहा कि तुझे मेरी हर बात मजाक लगती है, इतना कहकर उसने फांसी लगा ली।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय मनीष सुनहरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।उसकी एक युवती से दोस्ती थी। आत्महत्या से पहले मनीष ने वीडियो बनाया था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। मनीष रेस्त्रा चलाता था। रात में उसने फंदा कसकर वीडियो बनाया और कहा कि तुझे हमेशा मेरी बात मजाक लगी है। चल गुड बाय। इसके बाद मनीष ने फांसी लगा ली।

परदेशीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, मनीष का मोबाइल फोन जब्त किया, जिसमें वीडियो मिला है। पुलिस ने बताया कि वीडियो में मनीष अपनी प्रेमिका से कह रहा है कि तुझे मेरी हर बात मजाक लगती है, चल गुड बाय। इतना कहने के बाद उसने फांसी लगा ली। रात में पिता नौकरी करने के बाद जब घर लौटे तो मनीष की आत्महत्या की बात सामने आई।

40 दिनों से लापता है मनीष की मां
बताया जाता है कि मनीष की मां 40 दिनों से लापता है। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परदेशीपुरा थाने में दर्ज है। पहले परिवार को लगा कि मनीष ने मां के डिप्रेशन में जान दी है, लेकिन जब मोबाइल की जांच-पड़ताल हुई तो खुदकुशी का सच उजागर हुआ।

Exit mobile version