प्रियंका गांधी एवं अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी एवं अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं इसको लेकर आज इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संयोगितागंज थाने पहुंचकर प्रियंका गांधी एवं अन्य बड़े नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने मांग को लेकर आवेदन दिया गया

विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ के ज्ञानेन्द्र अवस्थी के वायरल पत्र में दिये गये संदर्भ की जांच विषयक व कांग्रेस नेताओं द्वारा भ्रामक तथ्य वायरल किये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने मांग को लेकर इंदौर के संयोगिता गंज थाने में भाजपा के कार्यकर्ता एफ आई आर दर्ज कराने पहुंचे उनका आरोप है कि कांग्रेस की नेताओं द्वारा किये गये ट्वीट पर कुछ समाचार पत्रों की कटिंग में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग संबंधित एक पोस्ट देखी जिसमें लिखा था कि मध्यप्रदेश में ठेकेदार के संघ ने होईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन देने का ही भुगतान मिलता है। साथ ही किसी समाचार पत्र की कटिंग शेयर की हुई थी जिसका हेडिंग “सोशल मीडिया पर वायरल पत्र पेटी- कान्ट्रेक्टर की चिट्टी, लिखा- 50 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है, जांच करो” लिखा हुआ था। साथ (levene ही एक पत्र भी उस पर संलग्न था, “लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ के नाम से मा. मुख्य न्यायाधीश मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ, ग्वालियर को संबोधित करते हुए किसी ज्ञानेन्द्र अवस्थी नामक व्यक्ति के नाम से है। इस पत्र के विषय में जब मेरे द्वारा जानकारी प्राप्त की बाई व अपने साथियों से ज्ञानेन्द्र अवस्थी के बारे में पता किया गया, तब मुझे इस प्रकार के किसी भी संघ या व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। जिससे यह संदेह होता है। उक्त पत्र कांग्रेस द्वारा जानबुझ कर फर्जी रूप से भ्रामक आरोपों के साथ तैयार करवाकर योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न सोशल मीडिया साईड पर वायरल किया जा रहा है मध्यप्रदेश शासन तथा भारतीय जनता पार्टी की छवि धुमिल की जा सके इसी को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका गांधी अरुण यादव पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है वही पुलिस ने इस मामले में जांच का आश्वासन भी दिया है

Exit mobile version