निगमाआयुक्त ने किया कमला नेहरू प्राणी संग्रहण का निरीक्षण इंदौर। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय का अवलोकन करते हुए,आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा
प्राणी संग्रहालय विकास के संबंध में बैठक ली गई। इस दौरान अपर आयुक्त मनोज वर्मा, मनोज पाठक, प्राणी संग्रहालय प्रभारी डॉ. उत्तम यादव, सहायक यंत्री नरेश जासवाल, कंसलटेंट निहाल व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त सिंह ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान प्राणी संग्रहालय में विकास कार्यो के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। साथ ही प्राणी संग्रहालय में प्राणियेां के पिंजरे के बाहर लगे बोर्ड पर पिंजरे में रह रहे प्राणी की वास्तविक चित्र के साथ ही संपूर्ण जानकारी का बोर्ड लगाने के निर्देश दिये । पक्षी विहार के अवलोकन के दौरान पक्षी विहार में जितने भी पक्षी है, उनकी जानकारी से परिपूर्ण ब्रोसर का निर्माण कर उसे पक्षी विहार के काउण्टर पर सशुल्क नागरिको के लिये रखने के निर्देश दिये गये। प्राणी संग्रहालय में एक्वेरियम बनाने हेतु कंसलटेंट की नियुक्ति करने व आरएफपी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये। प्राणी संग्रहालय के प्रवेश गेट के पास रिक्त स्थान पर वाईल्ड इंटरप्रिटिशन सेंटर निर्माण करने के संबंध में शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इंदौर के प्राणी संग्रहालय व यहां के प्राणियों से संबंधित जानकारी का आकर्षक ब्रोसर बनाकर मध्य प्रदेश टुरिजम विभाग व शहर के होटलो में रखने के भी निर्देश दिये गये। ताकि इंदौर के प्राणी संग्रहालय के संबंध में टुरिस्ट को जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही प्राणी संग्रहालय में आने वालो को वाईल्ड लाइफ की जानकारी मिल सके इसके लिये एक्टीविटी व इवेन्ट करने के भी निर्देश दिये गये।
