प्रमोद टंडन ने की कैलाश विजयवर्गीय को सीएम बनाने की मांग,

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश में चुनाव नतीजे के बाद भाजपा में जहां मुख्यमंत्री को लेकर राजनीति गर्म हो रही है, तो वही इंदौर में शहर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आज कहां की बीजेपी को कैलाश विजयवर्गी को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

दरअसल, इंदौर शहर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने अपने निवास पर मंगलवार को एक प्रेस वार्ता की जहां उन्होंने कहां की इंदौर सहित पूरे प्रदेश के जो चुनाव नतीजे आए हैं उससे वह संतुष्ट नहीं है। उन्होंने ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी होने की बात कही, प्रमोद टंडन बोले की 18 साल की वादा खिलाफी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी सहित तमाम मुद्दों को लेकर यह चुनाव हुए , जहां परिणाम चौंकाने वाले आए हैं। वहीं उन्होंने कहा की कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनीतिक दलों ने शहर की अनदेखी की है। लिहाजा, इंदौर के विकास और शहर हित के लिए इंदौर का मुख्यमंत्री बनना चाहिए, टंडन आगे बोले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैलाश विजयवर्गी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। हालांकि इस मामले में टंडन ने यह भी कहा कि वह राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर यह बात कह रहे हैं, वह इंदौर शहर का विकास चाहते हैं। आपको बताना चाहेंगे कि कांग्रेस नेता प्रमोद टंडन बीते उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए थे, वही हाल ही में हुए चुनाव के पूर्व पुनः कांग्रेस में आए हैं।

Exit mobile version