प्रधानमंत्री आवास योजना के लोन के नाम पर धोखाधड़ी क्राइम ब्रांच ने निगम कर्मचारी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के कई लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने के बाद क्राइम ब्रांच ने निगम कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 3 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने नगर निगम से 10 लाख रुपए का लोन दिलाने के नाम पर ठगी की है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक आरोपी का नाम माखन जाट निवासी देवास है, आरोपी कुछ समय पहले इंदौर के जोन नंबर 16 में अस्थाई कर्मचारी था, लेकिन उसकी नौकरी छूटने के बाद उसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। आरोपी ने शासकीय लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झूठा आश्वासन दिया और उनसे लाखों रुपया ऐंठ लिया।

पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई ठगी के शिकार सामने आ सकते हैं।

Exit mobile version