प्रदेश सरकार द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य, सिंधिया में किया वार्ड 6 में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन, इस मौके पर स्थानीय पार्षद, महापौर, मंत्री तुलसी सिलावट, और सांसद भी रहे मौजूद।
इंदौर की विधानसभा 1 के वार्ड 6 में आज प्रदेश सरकार द्वारा द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा के मद्देनजर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए, जहां पर उन्होंने 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया, इस दौरान मंच से सिंधिया में स्थानीय लोगों को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने भाजपा की सरकार के नेत्रवत में विकास कार्यों में सदैव अग्रसर होने की बात कही।
दरअसल, प्रदेश सरकार के द्वारा पिछले कई दिनों से विकास यात्राओं का दौर लगातार जारी है, जिसके तहत अलग-अलग विधानसभा में विकास यात्रा के दौरान आमजन को विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है, इसी कड़ी में आज विधानसभा एक के वार्ड 6 में भी विकास यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए, जहां उन्होंने वार्ड में होने वाले 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया, वहीं मंच से आमजन को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिस क्षेत्र में मातृशक्ति क्षमतावान हो, उस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होता है, साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह वार्ड केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व में विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
