प्रदेश में विकास यात्रा पांच फरवरी को होगी प्रारंभ इस संबंध में प्रेस वार्ता की आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश में विकास यात्रा अब एक फरवरी की जगह पांच फरवरी को संत रविदास जयंती से प्रारंभ होगी। यह 20 फरवरी तक चलेगी और इसे प्रभारी मंत्री आवश्यकता अनुसार पांच दिन यानी 25 फरवरी तक बढ़ा सकेंगे।

इंदौर में भी विकास यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है या विकास यात्रा 5 फरवरी से शुरू होगी इंदौर सहित इंदौर के पूरे जिले में भी यह विकास यात्रा निकालने जा रही है इसमें विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में हितग्राही सम्मेलन होंगे।विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत स्तर और विधानसभा स्तर पर सभी वार्ड मैं हितग्राहियों के सम्मेलन किए जाएं। इसमें मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में चिन्हित हितग्राहियों को लाभ वितरण के साथ उनसे चर्चा कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली जाए। साथ ही जो काम पूरे हो चुके हैं, उनका लोकार्पण और प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास प्रभारी मंत्री करेंगे। मंत्रियों के जिला मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालयों पर दौरे होंगे। यात्रा के दौरान जन संवाद के साथ शिक्षण संस्थाओं, छात्रावासों, आंगनबाड़ी, विद्युत और पेयजल व्यवस्था, जल जीवन मिशन के कामों का निरीक्षण भी होगा। इस संबंध में इंदौर में प्रेस वार्ता आयोजित की इस प्रेस वार्ता में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे

Exit mobile version